फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने शुक्रवार को गुलरिहा इलाके में रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक गांव में रहने वाली युवती का प्रेम संबंध चार वर्षों से गुलरिहा थाना क्षेत्र के युवक से था। दरअसल, युवती की रिश्तेदारी युवक के गांव में है, इसी वजह से उसका आन जाना रहता था। इसी बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

आरोप है कि छह माह पहले युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध भी बनाया। इसके कुछ दिन बाद छोड़ दिया। युवती ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि शनिवार सुबह युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें