फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में मोबाइल फोन लूट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 11 Oct 2023 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के वार्ड नंबर दस श्यामनगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में कैंटीन संचालक का मोबाइल लूटने के आरोपी बाइक सवार को पुलिस ने मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के वार्ड नंबर दस श्यामनगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। जबकि, फरार आरोपी महेसरा का शिवा कन्नौजिया है। जानकारी के मुताबिक, इलाके के लंगड़ी गुलरिहा निवासी नीतीश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पर कैंटीन संचालक है।

शुक्रवार की शाम कैंटीन बंद करके घर जाने के लिए भटहट कस्बे में सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल जा रहा था कि जावेद कटरा के सामने फोन पर बात करते समय बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। गुलरिहा पुलिस पीड़ित के लिखित तहरीर पर केस दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात पुलिस ने बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें