गोरखपुर चौरीचौरा क्षेत्र की रहने वाली महिला अधिवक्ता ने दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला अधिवक्ता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। सीओ ने जांच शुरू कर दी है।
ग्राम राघोपुर निवासी महिला अधिवक्ता सत्यभामा ने सीओ चौरीचौरा को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि चौरीचौरा थाने में तैनात दरोगा बिना किसी सूचना के सड़क पर मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि दरोगा ने महिला अधिवक्ता को हापुड की घटना याद करने की बात बताते हुए धमकी दी।
महिला अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर डीजीपी को पत्र भेज कर दरोगा के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसने डीजीपी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अधिवक्ता समूह के साथ दरोगा पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।