फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फर्जी तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 20 Sep 2023 06:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी ने दो पासपोर्ट बनवाया था। इसकी जांच पासपोर्ट ऑफिस से भी हुई थी। पुष्टि के बाद पुलिस दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज पुलिस ने दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फर्जी पासपोर्ट बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


बड़हलगंज के देदापार निवासी अनिल कुमार शुक्ला पुत्र रामसेवक शुक्ल के रूप में हुई है। दरोगा की तहरीर पर 7 जुलाई को पुलिस ने केस दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें: सनातन का अनूठा संगम: संसार में सिर्फ यहां भगवान बुद्ध के साथ पूजे जाते हैं त्रिदेव, जानिए कहां है ये मंदिर

दरोगा ने दी तहरीर में लिखा है कि अनिल कुमार शुक्ला ने दो पासपार्ट बनवाकर अपराध किया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पासपोर्ट ऑफिस से जांच कराया गया तो पता चला कि एक पासपोर्ट अनिल कुमार शुक्ल पुत्र रामसेवक शुक्ल के नाम से बना है तो दूसरा चंद्रशेखर पुत्र परमानंद के नाम से बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एकांश को मिला 42 लाख रुपये का पैकेज, उसका एक ही सपना- पिता की आंखों की रोशनी लौटाना

पुलिस दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी ने दो पासपोर्ट बनवाया था। इसकी जांच पासपोर्ट ऑफिस से भी हुई थी। पुष्टि के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें