फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छिपाकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, कर्नाटक से गोरखपुर लेकर आई पुलिस

Mon, 18 Jan 2021 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्म छिपाकर छात्रा से प्रेम संबंध बनाने और उसे बहला कर भगा ले जाने के आरोपी महबूब को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने महबूब को कर्नाटक के बीजापुर से पकड़ा है। युवती को मुक्त कराकर उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने 11 जनवरी को कर्नाटक, बीजापुर के इंडी निवासी महबूब के खिलाफ अपहरण व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020 के तहत मामला दर्ज कराया था।

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020 के तहत दर्ज गोरखपुर का यह पहला मामला है। सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चार जनवरी को वह नाबालिग बेटी (तब लड़की नाबालिग थी) को छोड़ने कॉलेज गए थे। देर शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन हुई। तमाम प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


उन्होंने पांच जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। छानबीन से पता चला कि महबूब एक साल से उनकी बेटी के संपर्क में था। खुद को हिंदू बताकर उसने सोशल मीडिया के जरिए बेटी से दोस्ती की थी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने उसे अगवा कर लिया।

डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर चिलुआताल थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर चिलुआताल थाने के दरोगा राजकुमार सिंह दो सिपाहियों के साथ कर्नाटक के बीजापुर गए थे। वहां सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। उसे स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें