फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डंपर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचे दो सवार

Fri, 17 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिउटहा प्राथमिक विद्यालय के सामने बृहस्पतिवार शाम बड़ा हादसा बच गया। तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार सवार महिला और पुरुष बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसे के चलते गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर करीब आंधे घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कार जंगल कौड़िया से गोरखपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार चालक ने गाड़ी को दाहिनी ओर मोड़ दिया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने कार में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद कार सड़क के बीच में फंस गई और अनियंत्रित डंपर उसे घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोलकर दोनों सवारों को बाहर निकाला।
हादसे के बाद दोनों सवार काफी डरे हुए थे और अपना नाम तक नहीं बता पा रहे थे। बाद में उन्होंने खुद को बरगदवा, गोरखपुर का निवासी बताया। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के हैं और किसी काम से जंगल कौड़िया गए थे। दुर्घटना के बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के दौरान कार दाहिनी ओर मुड़ी थी, तभी डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर, कार को कुछ दूर तक घसीट ले गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें