फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रधानी पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में युवक पंकज निषाद (38) को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंकज प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया। इधर, घटना से गांव में तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

दुबौली गांव के रामजतन और रामाशीष निषाद वर्षों से सहन की जमीन के लिए विवाद है। रविवार सुबह कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि रामजतन पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, जिसमें गोली पंकज निषाद पेट में लग गई। इससे वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के बीच उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई रामनाथ निषाद भी घायल हुए, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। विवाद में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक का इलाज एम्स में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में आरोपी के घर से दो खोखा बरामद किया।
पुलिस ने मृतक के पिता रामाशीष निषाद की तहरीर पर रामजतन निषाद समेत उनके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया।



दो पट्टीदारों में घर के सामने की जमीन के लिए विवाद हुआ। मारपीट के बाद एक पक्ष की फायरिंग से एक युवक को गोली लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें