फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो साल पहले भी पंकज पर चलाई थी गोली, छह माह पहले दोनों पक्षों में हुआ था समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में मृतक पंकज और आरोपी रामजतन निषाद दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद वर्षों से है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दो साल पहले भी पंकज पर फायरिंग की थी। इसमें वह बच गए थे। छह माह पहले दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ था। इसके बाद भी रविवार सुबह फिर विवाद हो गया। पंकज के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि छह महीने पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था लेकिन इसके बावजूद रामजतन पक्ष की ओर से लगातार धमकियां और दबाव बनाए जा रहे थे। इससे पहले भी इसी विवाद में पंकज के छोटे भाई रामनाथ निषाद पर कुदाल से हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
इधर, रविवार शाम छह बजे पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही पंकज का शव गांव में पहुंचा तो वहां पर चीख-पुकार मच गई। पंकज की दो बेटियां और एक बेटा है। पंकज की बेटी अन्नू ने बताया कि आरोपी सुबह पिता को चक्की से बुलाकर लाए। इसके बाद वे भागने लगे तो घर में घुसकर गोली मार दी। अन्नू ने बताया कि दो साल पहले भी आरोपियों ने फायरिंग की थी, उस समय सुरक्षित बच गए थे। आए दिन वह चहारदीवारी को लेकर आरोपी पक्ष विवाद करते थे। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर विधायक सरवन निषाद ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने डीएम से बात कर पंकज के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में मदद की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें