फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में 23 साल की प्रेमिका का प्यार पाने पहुंचा 16 का प्रेमी, पकड़े गए दोनों... घरवालों ने ही कराया मिलन

Sun, 27 Apr 2025 01:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पिपराइच क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय प्रेमिका के घर रात में मिलने आता था। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब किशोर युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में शुक्रवार रात युवती के कमरे में 16 वर्षीय प्रेमी आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। नाराज घरवालों ने युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर उसकी शादी करा दी। किशोर कहीं मुकर नहीं जाए, इसके लिए लिखा पढ़ी करने के लिए उसे थाने लेकर पहुंच गए। किशोर को रातभर पुलिस ने बैठाए रखा। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय प्रेमिका के घर रात में मिलने आता था। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब किशोर युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। 

यह भी पढ़ें- धमाके से दहल उठी पूरी झांसी: घरों से बाहर निकले लोग, घनघनाते रहे पुलिस अफसरों के फोन, दतिया तक सुनाई पड़ी आवाज

इसकी जानकारी युवती के मां को दी। इसके बाद किशोर आपत्तिजनक हालत में परिवार ने युवती के कमरे से पकड़ लिया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए कहने लगे। इस पर परिवार ने किशोर से युवती की मांग में सिंदूर भरवा दी। इसके बाद रात में ही किशोर को लेकर युवती के परिजन थाने पहुंचे। 
विज्ञापन

वहां पर पुलिस कर्मियों ने डांट-फटकार लगाई। किशोर को थाने पर ही छोड़कर युवती के परिजन घर लौट गए। शनिवार सुबह किशोर और युवती के परिजन थाने पहुंचे। वहां दोनों परिवार ने आपस में बातचीत कर सुलह कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार चला गया। इस संबंध में गुलरिहा थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह कर ली है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- UP:  इमरान ने पहले प्रेमिका की हत्या की... दोपहर से लेकर रात भर शव के साथ किया ये काम; फिर ताला लगाकर भागा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें