फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में बनेगा नया एबीसी सेंटर, डॉग शेल्टर ओर डॉग फीडिंग पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय, नौसड़ में बनाया जाएगा एबीसी सेंटर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। निराश्रित कुत्तों से जुड़ी बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर के संचालन को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को आयोजित स्थानीय एबीसी मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एआरवी, डीवार्मिंग और बंध्याकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। यह भी तय हुआ कि निराश्रित और पालतू कुत्तों के लिए डॉग फीडिंग पॉइंट, पालतू कुत्तों के क्षेत्रवार पंजीकरण कैंप और रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि पीआरसी की मंजूरी की प्रत्याशा में चयनित संस्था सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर की ओर से एबीसी-एआरवी पर काम जारी रखा जाए। निगरानी और सुझावों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। नौसड़ में नया एबीसी सेंटर विकसित करने, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप डॉग शेल्टर की कार्ययोजना तैयार करने और डॉग एंबुलेंस व डॉग-कैचर वाहन खरीदने पर भी चर्चा हुई। डॉ. अनिता अग्रवाल ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गोरखपुर को एबीसी कार्यक्रम का प्रदेश-स्तरीय मॉडल बनाया जा सकता है। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनय पांडेय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत श्रीवास्तव, डॉ. रोबिन चंद्रा, डॉ. एफ. अंसारी, डॉ. विष्णु प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें