फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पशु व्यापारी दंपती पर ठगी और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिकअप चालक की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। मोहम्मदपुर उर्फ जंगल बब्बन निवासी पिकअप चालक विनोद जायसवाल ने पशु व्यापारी दंपती जमुना व परमीला पर रुपये हड़पने और धमकाने का आरोप लगाते हुए थाना प्राथमिकी दर्ज कर कराई है। कैंपियरगंज पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विनोद जायसवाल पिकअप चलाकर अपना और परिवार का खर्च चलाते हैं। इसी दौरान उनकी पहचान राजपुर, मोदीगंज चौराहा निवासी पशु व्यापारी जमुना प्रसाद मौर्या और उनकी पत्नी परमीला से हुई। विनोद दोनों के पशुओं को अपनी पिकअप से बाजार तक पहुंचाने का काम करते थे। कुछ समय बाद व्यापारी दंपती ने व्यापार में मंदी का हवाला देते हुए आर्थिक मदद मांगी। विश्वास में आकर विनोद ने अपने बहनोई मानसिंह (मध्य प्रदेश निवासी) और बहन के खातों से परमीला के खाते में 8 लाख 64 हजार, 500 रुपये और अपने खाते से एक लाख, पांच हजार, 420 रुपये भेजे।
विज्ञापन

विनोद के अनुसार अब तक सिर्फ उन्हें महज 4 लाख, 78 हजार, 420 रुपये ही लौटाए गए, जबकि 5 लाख, 22 हजार, 100 रुपये अभी भी बकाया हैं। पीड़ित का आरोप है कि जब शेष रकम की मांग की गई तो आरोपी दंपती टालमटोल करने लगे। आरोप है कि दबाव बनाने पर परमीला ने उन्हें छेड़छाड़ और दुष्कर्म के फर्जी प्राथमिकी में फंसाने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें