फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल गेट से आठवीं की छात्रा का अपहरण

Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सक्रिय हुई तो आंबेडकर पार्क के पास छोड़कर भागा
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित स्कूल में पढ़ती है छात्रा, कैंट थाने में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कैंट इलाके के एक कान्वेंट स्कूल की आठवीं की छात्रा का बृहस्पतिवार को शोहदे ने अपहरण कर लिया। कक्षा में छात्रा के अनुपस्थित होने की जानकारी पर परिजन घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाई तो शोहदा छात्रा को तारामंडल क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस छात्रा को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, राजघाट इलाके की रहने वाली छात्रा सिविल लाइंस स्थित स्कूल में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। कक्षा से अनुपस्थित रहने पर स्कूल की तरफ से उसके घर फोन कर छात्रा के नहीं आने का कारण पूछा गया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

परिजन स्कूल पहुंच कर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाले तो पता चला की स्कूल गेट से एक युवक उसे ले गया। युवक की पहचान राजघाट इलाके के खूनीपुर कौआडर निवासी सैफ के रूप में हुई।
पुलिस परिजन के साथ उसके घर पहुंचकर दबाव बनाई तो आरोपी छात्रा को तारामंडल क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पीड़िता की मां की तहरीर पर अपहरण का केस दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मां ने पुलिस से बेटी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
छात्रा के घर ड्राइवर की नौकरी करता था शोहदा
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी उसके घर पहले ड्राइवर की नौकरी करता था। पांच वर्ष पूर्व उसे निकाल दिया गया। सात माह पूर्व भी वह बेटी के अपहरण का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें