फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मार्शल आर्ट्स में 57 सफल प्रशिक्षुओं को मिला बेल्ट

Sun, 30 Apr 2023 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। भारतीय शौर्यकला संस्था योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षुओं की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा रविवार को बशारतपुर स्थित गोल्डेन लाॅन में हुई। महानगर के छह योद्धा क्लबों के 90 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया जिसमें 57 सफल हुए।
मुख्य अतिथि प्रसार भारती के पूर्व सहायक निदेशक डॉ तहसीन अब्बासी व विशिष्ट अतिथि सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने सफल प्रशिक्षुओं को पर्पल, 10 को ब्लू, 25 को ऐलो, 4 को ग्रीन, 7 को ऑरेंज और 6 को ब्राउन बेल्ट प्रदान किया। तीन घंटे की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में एक-एक घंटे की प्रैक्टिकल, फाइट और लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेंस का गहन परीक्षण चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, अनुराग कुमार गौड़ एवं जागृति वर्मा द्वारा किया गया। संचालन योद्धा मार्शल आर्ट्स की महिला प्रमुख अनुप्रिया आनंद ने किया। इस दौरान विशाल सिंह ,कनक लता मिश्रा भरत मंझवार, अरुण साहनी, पूनम श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, साहिब राम अनुपमा मणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें