गोरखपुर जिले में एक विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय तक तैनात रहे 56 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें 16 चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। मुख्यालय से आदेश आने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन कुमार ताडा ने गुरुवार की रात आदेश जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एसएसआई कोतवाली रहे चंदन पांडे को हरनहीं चौकी प्रभारी बनाया गया है।
नखास चौकी प्रभारी राम सिंह को थाना कैंपियरगंज, बेनीगंज चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को बड़हलगंज, नगर निगम चौकी प्रभारी नंदलाल यादव को चौरी चौरा थाने, अरविंद राय को कोतवाली से खजनी, अविनाश कुमार को राजघाट से खजनी, गौरव कुमार कन्नौजिया को राजघाट से बेलघाट, घासी कटरा चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद को चौकी प्रभारी मजनू चिलुआताल, पंकज कुमार को तिवारीपुर से पिपराइच, शैलेंद्र कुमार को तिवारीपुर से कैंपियरगंज, सरदिंदु को तिवारीपुर से हरपुर बुदहट, रविंद्र नाथ चौबे चौकी प्रभारी महोदय पुर से थाना गगहा, सुनील कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी एयरपोर्ट से सिकरीगंज, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अवधेश चंद्र मिश्रा को सिकरीगंज थाना, पैडलेगंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव को गगहा, दिनेश कुमार चौधरी को कैंट से थाना गोला, घनश्याम यादव को कैंट से बड़हलगंज, पुष्पेंद्र द्विवेदी को खोराबार से पीपीगंज, सरवर आलम को खोराबार से कैंपियरगंज, अरविंद कुमार यादव को खोराबार से उरुवा बाजार थाने, अभिनव मिश्रा को आजाद नगर चौकी प्रभारी से एयरपोर्ट चौकी प्रभारी, राजेश कुमार सिंह को रामगढ़ ताल से गगहा, अखिलेश कुमार को रामगढ़ ताल से बांसगांव, दिनेश कुमार को गोरखनाथ से गगहा, कौवा बाग चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को मछली गांव चौकी प्रभारी, असुरन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को थाना पिपराइच, चंदन खारवाल को कैंपियरगंज से चौकी प्रभारी पैडलेगंज, सदानंद सिन्हा को पीपीगंज से चौकी प्रभारी घासी कटरा, शेर बहादुर यादव पीपीगंज से चौकी प्रभारी नगर निगम, बरगदवा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह को थाना कैंट, चौकी प्रभारी मजनू अरविंद कुमार सिंह को थाना सहजनवां, हरि प्रकाश यादव को चिलुआताल से रामगढ़ ताल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी को चिलुआताल से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट, रमेश चंद्र चौधरी को गीडा से चौकी प्रभारी आजाद नगर, सत्यदेव को चौकी प्रभारी कौवा बाग, प्रवीण कुमार ओझा को चोरी चौरा से चौकी प्रभारी असुरन, जयप्रकाश यादव को चोरीचौरा से कोतवाली, भूपेंद्र कुमार को झंगहा से तिवारीपुर, शंभू दयाल मिश्रा को कैंपियरगंज से रामगढ़ ताल, संतोष यादव को गुलरिया से थाना गीडा, सरोज प्रसाद को गुलरिया से गगहा, अजय कुमार वर्मा को गुलरिया से झगहा, वंश बहादुर यादव को गुलरिया से झगहा, सुनील कुमार को गुलरिया से बांसगांव, संजय कुमार सिंह को बेलघाट से चौकी प्रभारी पादरी बाजार, प्रवीण कुमार को बेलघाट से चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज, दुर्गेश कुमार शुक्ला को खजनी से चौकी प्रभारी नखास, रविंद्र कुमार दुबे को सिकरीगंज से चौकी प्रभारी झरना टोला बनाया गया है।