फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डेढ़ लाख घरों में लगाए जाएंगे 4जी स्मार्ट मीटर, एलएंडटी तेज की तैयारी

Thu, 11 Nov 2021 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख सात हजार से अधिक है। वर्ष 2019 में शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हुई थी। 12 अगस्त 2020 तक 56 हजार 662 स्मार्ट मीटर शहर में लगाए जा चुके थे। इसी बीच जन्माष्टमी के दिन प्रदेश में अचानक लाखों स्मार्ट मीटर बंद हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरी क्षेत्र में डेढ़ लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर 4जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) ने तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है, अगले महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, अभी तक 2जी मीटर लगाए गए थे। इसके बाद 4जी लगाए जाने का निर्देश दे दिया गया। ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) कंपनी 4जी मीटरों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम करने के बाद इसे लगाना शुरू करेगी। जिससे शुरू होने के बाद इसमें किसी प्रकार की परेशानी न आ सके।
विज्ञापन


शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख सात हजार से अधिक है। वर्ष 2019 में शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हुई थी। 12 अगस्त 2020 तक 56 हजार 662 स्मार्ट मीटर शहर में लगाए जा चुके थे। इसी बीच जन्माष्टमी के दिन प्रदेश में अचानक लाखों स्मार्ट मीटर बंद हो गए।

लखनऊ के शक्ति भवन स्थित सेंट्रल सर्वर में आयी दिक्कत को दूर करने में आठ से 15 घंटे तक का समय लग गया। इतनी देर तक सूबे के लाखों घरों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 15 दिनों तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया था। तब से स्मार्ट मीटर कहीं नहीं लगे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शहरी में एक बार फिर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कब तक शुरू किया जाएगा, जानकारी नहीं है। इस बार 4जी तकनीकी के मीटर लगेंगे। बताया कि जिन्हें अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाना है वह अपने खंड कार्यालय पर आवेदन दे दे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें