करीब साढ़े पांच साल में छह उपाध्यक्ष बदले गए। 30 जून 2017 में जीडीए के तत्कालीन उपाध्यक्ष ओएन सिंह के तबादले के बाद एक जुलाई 2017 को उपाध्यक्ष बने वैभव श्रीवास्तव का नौ महीने बाद तबादला कर दिया गया। 23 अप्रैल 2018 को आए अमित बंसल एक साल तीन माह तक टिके और दो जुलाई 2019 को तबादला हो गया।
छह जुलाई 2019 को पदभार संभालने के छह महीने में ही दिनेश कुमार का तबादला हो गया। तीन जनवरी 2020 को गोरखपुर के सीडीओ पद से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने अनुज सिंह का भी कार्यकाल 14 फरवरी 2021 तक ही रहा। 15 फरवरी 2021 को प्रयागराज के सीडीओ पद से उपाध्यक्ष बनाए गए आशीष कुमार का पिछले साल जुलाई में तबादला कर दिया गया था। अब प्रेम रंजन सिंह का तबादला भी कर दिया गया है। उनकी जगह एक दो दिन में महेंद्र सिंह तंवर कार्यभार संभालने वाले हैं।
आईएएस भी नहीं जम सके, 10 साल में 12 का तबादला
पीसीएस ही नहीं, आईएएस अफसर भी जीडीए के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर साल-सवा साल से अधिक नहीं टिक सके। पिछले नौ साल में 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। वर्ष 2012 से अब तक जीडीए में कुल 14 उपाध्यक्ष बदले। इनमें से 12 आईएएस थे। इस दौरान दो पीसीएस अफसर डीएस उपाध्याय और एके तिवारी ही इस पद पर तैनात रहे।