फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 11 डॉक्टर समेत 46 स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका

Fri, 04 Nov 2022 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम मिश्रा और डॉ. पूनम पांडेय से समस्याओं की जानकारियां ली। उन्होंने मरीजों से भी वार्ता की, जहां पर वह व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। इस मौके पर हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, कमलेश मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 डॉक्टरों समेत 46 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


महिला अस्पताल में एडीएम सुशील कुमार गोंड निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान एमसीएच विंग की दूसरी मंजिल पर शौचालय बंद मिला। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे खोलने के निर्देश दिए।  एडीएम सुबह 9:30 बजे महिला अस्पताल पहुंचे। एसआईसी कार्यालय में डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखने के बाद वह ओपीडी पहुंचे और पंजीकरण काउंटर, हेल्प डेस्क, दवा काउंटर देखने के बाद ओपीडी कक्ष में पहुंचे।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम मिश्रा और डॉ. पूनम पांडेय से समस्याओं की जानकारियां ली। उन्होंने मरीजों से भी वार्ता की, जहां पर वह व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। इस मौके पर हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
वहीं, भटहट में हेल्प सुपरवाइजर, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर, सीएचसी कैंपियरगंज में दो स्वास्थ्यकर्मी, बांसगांव में दो, कौड़ीराम में तीन, सहजनवां में एक, सीएचसी उसवा बाबू में एक, सीएचसी बरही में एक, टीबी अस्पताल में आठ डॉक्टर समेत नौ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा सीएचसी जंगल कौड़िया में एक डॉक्टर समेत 17 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि यह अभियान चलता रहेगा। अनुपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें