फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: रेलवे स्टेशन से तस्करी को जा रहा 426 कछुए पकड़े गए, जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Tue, 15 Feb 2022 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रियों में दुलर्भ प्रजाति के एक-दो नहीं बल्कि 426 कुछए थे। पुलिस के मुताबिक, एक-एक कछुओं का वजन करीब आधा से एक किलो बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कछुआ तस्कर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9 से 426 दुर्लभ प्रजापति के कछुए के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कछुए सुलतानपुर से कोलकाता तस्करी को जा रहे थे। वहां से कछुए को बंग्लादेश जाना था। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने की दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस ने सभी कछुए को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर रूटीन की चेकिंग चल रही थी। इंस्पेक्टर जीआरपी उपेंद्र श्रीवास्तव और आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा चेकिंग कर रहे थे। इस बीच रेलवे स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति 5- 6 बोरियों के साथ बैठा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। लेकिन, टीम ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। उसके पास कई गठरियां मौजूद थीं।

तलाशी के दौरान जब पुलिस ने गठरियों को खोलकर देखा तो वह दंग हो गए। बोरियों में दुलर्भ प्रजाति के एक-दो नहीं बल्कि 426 कुछए थे। पुलिस के मुताबिक, एक-एक कछुओं का वजन करीब आधा से एक किलो बताया जा रहा है।

350 रुपये किलो बिकते हैं कछुए

तस्कर कछुए को सुलतानपुर से 50 रुपये में खरीदकर रोडवेज की बस से गोरखपुर आया था। यहां से वह ऑटो पर सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से वह पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर कोलकाता जाने की फिराक में था। कोलकाता में यह कछुए करीब 350 रुपए प्रति किलो के रेट से बिकते हैं। एक किलो में एक से दो पीस ही कछुआ आता है। जहां से बड़े गैंग इसे बांग्लादेश भेज देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें