फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बदल रहा है मौसम, सावधानी जरूरी

Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23-24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह और शाम गलन बनी हुई है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी तबीयत खराब कर सकती है।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड तकरीबन खत्म हो चुकी है। लेकिन, अब भी सुबह और शाम को गलन बनी हुई है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रह रहा है। दिन चढ़ने के साथ तापमान चढ़कर 23 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। फिर शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है।

दिन में तापमान चढ़ने की वजह से काफी संख्या में लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे। वहीं, शाम के वक्त गलन बढ़ने से ठंड कंपकंपा दे रही है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही तबीयत खराब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23-24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें