फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सात घंटे तक 40 हजार उपभोक्ताओं ने झेला बिजली संकट, परेशान हुए लोग

Thu, 22 Jul 2021 08:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रानीबाग, लालडिग्गी, रुस्तमपुर, रानीबाग बिजली घर से जुड़े इलाकों में ठप रही आपूर्ति, बुधवार रात 12:30 बजे से गुल हुई बिजली सुबह सात बजे हुई बहाल
विज्ञापन
बिजली की आपूर्ति ठप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बारिश के बीच सात घंटे तक 40 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली संकट झेला। बरहुआं से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की वजह से दो दिनों से हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। बुधवार रात 12:30 बजे हाईटेंशन लाइन नौसड़ पुलिस चौकी के पास टूट गई। नतीजतन नार्मल के साथ लालडिग्गी बिजली घर की आपूर्ति भी ठप हो गई। इसके बाद मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया तो रुस्तमपुर और रानीबाग बिजली घर को भी बंद करने की नौबत आ गई। मंगलवार की रात भी बरहुआं से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से लालडिग्गी और नार्मल बिजली घर बंद रहे।

विज्ञापन


तार की क्लिपिंग टूटने से हुई दिक्कत
बरहुआं से हाईटेंशन लाइन तीन फेज में होकर बिजली घरों तक आती है। नार्मल पुलिस चौकी के पास पोल से बंधे तीन तारों में से एक की क्लिपिंग टूट गई। इससे तार टूटकर नीचे गिर गया। दरअसल, यह तार पहले ही टूटकर गिर चुका था लेकिन इसे बदला नहीं गया। इसकी जगह इसी तार के नीचे एक दूसरा हल्की क्षमता का तार बांध दिया गया था।

इसी तार की क्लिपिंग बुधवार रात में खुलकर टूट गई। रात में फाल्ट की सूचना मुख्य अभियंता को मिली तो उन्होंने अधीक्षण अभियंता शहरी को फोन पर इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। दरअसल, रात में अचानक फाल्ट होने की वजह से स्टोर से तार और बिजली के खंभे लेने में परेशानी हुई। सुबह करीब 7 बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कटौती की समस्या पर की गई बैठक

मंगलवार और बुधवार की कटौती से बिजली निगम के अधिकारियों के होश उड़ गए। लगातार फीडर में लंबा फाल्ट होने से घंटों कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने दोपहर 2 बजे से नार्मल बिजली घर पर अभियंताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पेट्रोलिंग कर तार, पोल, इंसुलेटर, क्लैंप, जंपर समेत अन्य खामियों को बारीकी से देखा और उनकी सूची तैयार की। बारिश नहीं होने पर सभी दिक्कतों को ठीक करवाया जाएगा।

खंड कार्यालय पर रहेंगे पोल व अन्य उपकरण
अधीक्षण अभियंता शहरी ने देर रात अचानक से होने वाले फाल्ट को लेकर नई तैयारी की है। इसके तहत अब इमरजेंसी में फाल्ट होने पर स्टोर से अभियंता को सामान जारी होने का इंतजार नहीं करना होगा। पांच बिजली के खंभे, तार, क्लैंप, इंसुलेटर व अन्य सामान खंड कार्यालय पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर अभियंता सीधे अपने अधिशासी अभियंता से संपर्क कर उन सामान को ले सकेंगे। इसके बाद अधिशासी अभियंता को अपने कार्यालय से उस सामान के प्रयोग किए जाने की सूचना स्टोर में देनी होगी।

इन इलाकों में गुल रही बिजली
रुस्तमपुर, लालडिग्गी, रानीबाग, आजाद चौक, तुर्कमानपुर, रेती रोड, मियां बाजार, जगन्नाथपुर, अलहदादपुर, बेतियाहाता दक्षिणी, बेतियाहाता, दुर्गा चौक, बगहा बीर बाबा समेत अन्य आस-पास के इलाकों में बिजली गुल रही।

रायगंज पूर्व पार्षद शिवाजी शुक्ला ने कहा कि रात से लगातार फाल्ट होने की वजह से आस-पास के लोगों का जीना बेहाल हो गया है। रात 11-12 बजे के बीच लगातार बिजली गुल हो जा रही है। अगले दिन आ रही है। ऐसे ही आपूर्ति मिलती रही तो गर्मियों में लोगों को परेशानी और ज्सादा बढ़ जाएगी।

जगन्नाथपुर देवेश सिंह ने कहा कि बिजली कटौती इधर के दिनों में लगातर हो रही है। हालांकि, पिछले दिनों में काफी बेहतर बिजली मिल रही थी। अगर जरूरती सुधारों के काम को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह और बड़ी समस्या हो सकती है। बुधवार की रात गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार सुबह बहाल हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें