फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उड़ीसा से तस्करी कर ले जा रहे 38 किलो गांजा, चार गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसओ पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी उड़ीसा से गाजा लेकर वाराणसी तक ट्रेन से आए थे। कुशीनगर में इन्हें सप्लाई करनी थी। त्योहार को लेकर बेलीपार पुलिस भौवापार के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रोका। जांच में कार की डिक्की से गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
बेलीपार थाने में गांजा के साथ पकड़े तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ीसा से तस्करी कर लाए जा रहे 38 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को पुलिस ने बेलीपार इलाके के भौवापार फोरलेन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांजे की खेप को कुशीनगर ले जा रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण भिटहा रेडहा के मो. तहियाद, धुनिया पट्टी के असलम, कुशनीगर के बिशुनपुरा रिसाल पट्टी के पप्पू प्रसाद, वाराणसी के मडुआडी ककरमत्ता के कुलदीप यादव के रूप में हुई।

एसओ पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी उड़ीसा से गाजा लेकर वाराणसी तक ट्रेन से आए थे। कुशीनगर में इन्हें सप्लाई करनी थी। त्योहार को लेकर बेलीपार पुलिस भौवापार के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रोका। जांच में कार की डिक्की से गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा में एक तस्कर से गाजा खरीदे थे। ट्रेन से वाराणसी तक आए। फिर कुशीनगर के लिए कार बुक की। आरोपियों ने बताया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में गाजा की तस्करी का धंधा करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई करने के बाद चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें