पीड़ित ने आरोप लगाया कि नौकरी लगने की लालच में राजू सिंह व शंकर दयाल को आठ लाख रुपये दिया गया। एक महीने बाद फिर आरोपी फोन कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बताया कि अधिकारियों को मैनेज करना है। इन लोगों के कहने पर 10 लाख रुपये फिर दे दिए। लेकिन, एक साल बीतने के बाद न नौकरी मिली न रुपये, तब ठगी होने की जानकारी हुई।
राहुल कुमार ने बताया कि हमारे मित्र गाजीपुर निवासी शफीक अहमद से भी आरोपियों ने 19 लाख रुपये नौकरी के नाम पर लिए हैं। राहुल कुमार की तहरीर पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने तीनों आरोपी गाजीपुर के सराय बहादुर निवासी शंकर दयाल राजभर, एफसीआई ऑफिस के पास रहने वाले अशोक सिंह चौहान, देवरिया के लार रोड कुडौला निवासी राजू सिंह उर्फ विवेक सागर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: मां-बाप को बताया दरोगा बन गया, नौकायन पर ठगी करते पकड़ा गया
जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख हड़पे, केस दर्ज
शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक निवासी एजाज अहमद के खिलाफ बिहार निवासी नागेंद्र सिंह ने जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज थाना फुलवरिया के सोनगढ़वां निवासी नागेंद्र सिंह ने तहरीर में लिखा कि एजाज अहमद मेरे जिले का रहने वाला है। वह शाहपुर के पादरी बाजार स्थित तिनकोनिया नंबर एक में रहता है। 2019 में उससे मुलाकात हुई। वह बताया कि हम जमीन का कारोबार करते हैं। फिर जमीन के नाम पर 20 लाख ले लिए, लेकिन न तो जमीन मिली और न ही रुपये वापस किए जा रहे हैं।