फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Basti: बस्ती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित 35 मिले नए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2020 06:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • दो सहित 52 की अब तक मौत, 285 संक्रमित का चल रहा इलाज
  • तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 38 को मिली अस्पताल से छुट्टी

 
विज्ञापन
Corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती में कोरोना संक्रमितों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट चिकित्सक सहित 35 नए कोरोना के पॉजिटिव की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आया है। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की कैली चिकित्सालय में मौत हो गई, अब तक कुल मरने वालों की संख्या 52 हो गई है। इसके अलावा जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2105 हो गई है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट के आधार पर संक्रमितों को लेवल-वन अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 38 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 1768 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि वर्तमान में 285 एक्टिव मरीजों का इलाज जिले में स्थापित विभिन्न कोविड-19 के अस्पतालों में चल रहा है। उन्हें अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें