कोविड अस्पताल पुरैना के एक कर्मी समेत 38 लोग मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक कोरोना के कुल मामले में 2308 हो चुके हैं। कोरोना के संक्रिय मामले 1544 हो चुके हैं। जबकि 740 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। संक्रमितों की स्थिति को देखते हुए होम आइशोलेसन की सुविधा दी जा रही है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 38 संक्रमितो में सर्वाधिक 12 संक्रमित बृजमनगंज ब्लॉक के हैं। धानी 9, घुघली 2, लक्ष्मीपुर 1, महराजगंज 4, परतावल 4, फरेंदा का एक संक्रमित है। जबकि 5 अन्य क्षेत्रो के लोग संक्रमित मिले हैं।
अब तक 31534 सैंपल की जांच हो चुकी है। 851 लोग होम आइशोलेसन में हैं। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रत्येक दिन जांच बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ओर से गांव-गांव जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि समाजिक दूरी बनाते हुए हाल में मास्क का प्रयोग करें। थोडी सी लापरवाही से परेशानी हो सकती है।
24 घंटे के लिए तहसील परिसर सील
नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह ने बताया तहसील के 12 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने के कारण तहसील परिसर सहित सभी कार्यालयों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बचाव के लिए तहसील परिसर सहित सभी कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद आगामी 27 अगस्त को पुनः सामान्य रूप से तहसील को खोल दिया जाएगा।