पीपीगंज में अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। यहां 24 के बीच मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक संख्या यहीं है। सदस्य पद पर 32 लोगों ने नाम वापस लिया, मैदान में 50 बचे हैं। नगर पंचायत पिपराइच में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। अब यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य पद पर नौ ने नाम वापस लिया और 101 मैदान में हैं।
गोला बाजार में अध्यक्ष पद पर तीन ने नाम वापस लिया और आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य पद पर 20 ने नाम वापस लिया और मैदान में 93 उम्मीदवार बचे हैं। बड़हलगंज में अध्यक्ष पद पर पांच ने नाम वापस लिया, 15 मैदान में हैं। सदस्य पद पर 10 ने नाम वापस लिया और 118 मैदान में हैं। उरुवां बाजार में अध्यक्ष पद पर सात ने नाम वापस लिया, 15 मैदान में बचे हैं।
इसे भी पढ़ें: सपा में मनमानी की दलदल, गोरखपुर में जिसे टिकट मिला वही निर्दल
सदस्य पद पर नौ ने नाम वापस लिया, 85 मैदान में हैं। बांसगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर तीन ने नाम वापस ले लिया, यहां चार लोग बचे हैं। सदस्य पद पर 12 ने नाम वापस लिया, 50 के बीच मुकाबला होगा। मुंडेरा बाजार में अध्यक्ष पद पर सात ने नाम वापस ले लिया। यहां आठ के बीच भिड़ंत होगी। सदस्य पद पर 32 ने नामांकन पत्र वापस ले लिया, अब यहां 110 के बीच लड़ाई होगी। इसी तरह सहजनवां में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। यहां आठ लोगों के बीच मुकाबला होगा। सदस्य पद पर सात ने नाम वापस लिया, 101 के बीच मुकाबला होगा।
घघसरा बाजार में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया जबकि यहां 15 लोग दावेदारी कर रहे हैं। सदस्य पद पर आठ ने नाम वापस लिया, 98 के बीच मुकाबला होगा। नगर पंचायम चौमुखा में अध्यक्ष पद पर तीन लोगों ने नाम वापस लिया और मैदान में 12 लोग बचे हैं। सदस्य पद पर 19 ने नाम वापस लिया, मैदान में 111 प्रत्याशी हैं। कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल में अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नाम वापस लिया। यहां 12 प्रत्याशी बचे हैं। सदस्य पद पर सात ने नाम वापस ले लिया। यहां 110 लोगों के बीच मुकाबला होगा।
वार्ड संख्या 80 राप्तीनगर से भापजा पार्षद प्रत्याशी पूनम सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं। इस वार्ड से वह एक मात्र प्रत्याशी थीं। बृहस्पतिवार को आरओ विवेक कुमार मिश्रा ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र जारी किया। महिला वार्ड के लिए आरक्षित होने की वजह से भाजपा ने निवर्तमान पार्षद बृजेश सिंह की पत्नी पूनम सिंह को यहां से उम्मीदवार बनाया था।
नगर निगम के वार्ड संख्या 74 में लगेगी दो बैलेट यूनिट
गोरखपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 74 संत झूलेलालनगर में दो बैलेट यूनिट लगानी होगी। ईवीएम में दो भाग होते हैं। एक कंट्रोल और दूसरा बैलेट यूनिट। बैलेट यूनिट में नोटा समेत 16 बटन होते हैं। झूलेलालनगर वार्ड में पार्षद पद के सर्वाधिक 17 प्रत्याशी हैं। किसी ने नाम वापस नहीं लिया।