फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ढाई माह से 25 परिवार झेल रहे बिजली संकट, ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Wed, 21 Jul 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अवर अभियंता और जेई से ग्रामीण कर चुके हैं कई बार शिकायत, लेकिन नहीं हुआ समाधान।
विज्ञापन
हरदी गांव में टूटा पड़ा बिजली का खंभा व दिव्यांग मंगरू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में करीब ढाई माह पहले खंभा टूटने के कारण हरदी गांव की बिजली आज तक गुल है। बिजली नहीं होने की वजह से 25 से अधिक परिवार परेशानी का सामना कर रहे हैं। बिजली के खंभे और तार ठीक करने के लिए गांव वाले कई बार अभियंताओं से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण अब धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली की समस्या लेकर सोमवार को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी अमरजीत विश्वकर्मा मुख्य अभियंता परिसर मोहद्दीपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हरदी गांव में पिछले ढाई महीने से बिजली की आपूर्ति बाधित है। मई में एचटी लाइन का एक खंभा टूट गया था। सात मई को इसकी सूचना क्षेत्र के अवर अभियंता व एसडीओ को दी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि लॉकडाउन के बाद खंभा बदला जाएगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोबारा एसडीओ से मिले तो उन्होंने कनेक्शन के पेपर व जमा बिजली बिल की रसीद मांगी। सभी दस्तावेज मुहैया करा दिया गया, बावजूद इसके अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई।

गांव के ही इंद्रेश कुमार व दुर्गेश ने बताया कि ढाई महीने से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है, लेकिन बिल बराबर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। बिजली आपूर्ति न होने पर ग्रामीण मुख्य अभियंता दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


दिव्यांग को बैट्री चालित ट्राई साइकिल चार्ज करने के लिए जाना पड़ता है दो किलोमीटर
हरदी के अमरजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता की सुविधाओं के लिए निर्बाध बिजली के प्रयास में लगे रहते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। गांव के मंगरू को गोरखपुर महोत्सव में सीएम ने बैट्री चलित ट्राई साइकिल दी थी। गांव में बिजली न होने से उसे ट्राई साइकिल चार्ज करने के लिए दो किमी की दूरी तय करके दूसरे गांव जाना पड़ता है।

अधिशासी अभियंता ग्रामीण खंड प्रथम सोमदत्त शर्मा ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। दरअसल, आंधी से मेन लाइन के खंभे व तार टूटने की सूचना मिलती है, इसे प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जाता है। गांव वालों की शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो यह गंभीर बात है।  जल्द से जल्द से समस्या दूर कराई जाएगी।

उपखंड अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान में कुछ दिक्कत आ गई थी। सामान उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से ऐसी समस्या आई है। अवर अभियंता से इस मामले में कहा जा चुका है कि उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसका इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें