फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर में चलाई जाएंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, 15 सितंबर तक चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा करने का निर्देश

Tue, 24 Aug 2021 07:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने 15 सितंबर तक चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन के कार्यों को 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी स्मार्ट सिटी में स्टेट स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, वाई-फाई, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आदि की जानकारी ली। 
साथ ही काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के मामले में गोरखपुर की बेहतर प्रगति के लिए बधाई दी। वहीं नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए सहजनवां के सुथनी गांव में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्लांट के लिए जमीन की खरीद का काम पूरा हो चूका है। बैठक में नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


रेलवे बस स्टेशन के पास लगेगा वाई-फाई
प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे बस स्टेशन के पास वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इस क्रम में नगर निगम के पास बीएसएनएल, जियो और रेलटेल का प्रस्ताव आ चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर में इसकी शुरुआत हो रही है। 

25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी
प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। रविवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ चार्जिंग स्टेशन का दौरा किया। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि जल्द चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें