फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: बिहार के 229 बदमाशों से निकाय चुनावों में खलल का खतरा, पुलिस अलर्ट

Fri, 21 Apr 2023 11:29 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह गोरखपुर।

सार

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। गोरखपुर जोन के जिलों से वारदात कर फरार बिहार के वांछित बदमाशों की सूची तैयार कराई जा रही है। पूर्व में बिहार को सूची दी गई है। बिहार और उप्र पुलिस मिलकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराएगी।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोन के जिलों में अपराध करने वाले बिहार के 229 बदमाशों से निकाय चुनाव में खलल का खतरा है। दअरसल, अपने जिले के रहने वाले बदमाशों को तो पुलिस पाबंद कर देती है, लेकिन बाहर से आने वाले बदमाशों पर नजर नहीं रख पाती है। लेकिन, इसे एडीजी अखिल कुमार ने गंभीरता से लिया है। चुनाव को देखते हुए एडीजी अखिल कुमार ने गोरखपुर जोन के सभी थानों से यहां वारदात करने वाले बिहार के वांछित बदमाशों की लिस्ट मांगी है। वहीं, पहले से तैयार सूची को बिहार पुलिस को भेजा गया है। बिहार और उप्र पुलिस मिलकर इस पर काम करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जोन के जिलों की सीमा बिहार से सटी होने की वजह से वहां के बदमाश यहां पर खलल पहुंचाते रहे हैं। वर्तमान में गौ तस्करी और लूट की घटनाओं में बिहार के बदमाशों के नाम सामने आए हैं। वहीं कई चोरों का गैंग भी गोरखपुर आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। बिहार की कोढा गैंग गोरखपुर में बहुत सक्रिय रहता है। यह गैंग बिहार से आकर गोरखपुर में चोरी, लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: काम आया सीएम योगी का मंत्र, बागियों को मनाने में सफल हुई भाजपा
विज्ञापन


एक साल पहले भी एडीजी ने सौंपी थी लिस्ट
एक साल पहले भी एडीजी अखिल कुमार ने इसे लेकर पहल की थी। पटना के एडीजी संजय सिंह को उन्होंने फरार दो सौ से अधिक बदमाशों की एक लिस्ट सौंपी थी। जिसमे पूरे यूपी में अपराध करके फरार चल रहे बिहार के बदमाशों का रिकॉर्ड था। इस दौरान बिहार पुलिस ने भी गोरखपुर एडीजी को यूपी के फरार बदमाशों की लिस्ट सौंपी थी। दोनों राज्यों में सक्रिय बदमाशों पर कार्रवाई के लिए लिस्ट का आदान प्रदान हुआ था।
 

पिछले साल गोरखपुर जोन में अपराध करके फरार बदमाश

क्राइम बदमाश
डकैती 17
लूट 25
मर्डर 15
नकबजनी 11
रेप     02
अन्य क्राइम 159

बिहार के इन जिलों से आते बदमाश
गोपालगंज, कटिहार, मोतीहारी, सिवान समेत अन्य जिले

इसे भी पढ़ें: सपा में मनमानी की दलदल, गोरखपुर में जिसे टिकट मिला वही निर्दल

हाल-फिलहाल में पकड़े गए बिहार के बदमाश
  • 29 अप्रैल 2022: छावनी रेलवे स्टेशन के पास कैंट पुलिस से मुठभेड़ में बिहार के बदमाश हैरान कुमार, शिवा, विरेंद्र और करन उर्फ संजय को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। सभी के पैर में गोली लगी थी।
  • 31 अक्तूबर 2022: बिहार के पूर्वी चंपारण के चार बदमाशों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन बदमाशों ने छावनी स्टेशन के पास व्यापारी से 6.54 लाख रुपये की लूट की थी।
  • 1 जनवरी 2023: बिहार के कोढ़ा गैंग गोरखपुर में चोरी की घटना को अंजाम देकर बिहार फरार हो जाते हैं। कैंट थाने की पुलिस ने कोढ़ा गैंग के तीन बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।

 

हिस्ट्रीशीटर को दी गई चेतावनी

गोरखपुर जिले के 1559 हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है। इलेक्शन में अशांति फैलाने पर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इनकी निगरानी के लिए भी पुलिस की डयूटी लगाई गई है। वहीं पूर्व में इलेक्शन के समय अराजकता करने वाले 20 पर 107/116 की कार्रवाई की गई है। गैर जमानती वारंट में 211 को अरेस्ट भी किया गया है। इसके साथ ही सभी शस्त्र की दुकानों को प्रशासन द्वारा चेक भी किया गया है।

चुनाव में तैनात होगी जिले में इतनी फोर्स
इंस्पेक्टर, एसआई- 453
सिपाही - 2200
होमगार्ड - 2400
पीएससी - 3 कंपनी
अतिरिक्त एसआई - 150
सिपाही - 850

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मेयर, पार्षद समेत सभी पदों के लिए 290 प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा

आचार संहिता लगने के बाद हुई कार्रवाई
  • हिस्ट्रीशीटर को दी गई चेतावनी- 1559
  • पाबंद किए जाएंगे उपद्रवी- 10000
  • पूर्व में अराजकता करने वालों पर कार्रवाई- 20
  • गैर जमानती वारंट पर अरेस्ट हुए- 211
  • थानों के वांछित हुए अरेस्ट- 112
  • थानों से इनामी धराए- 8
  • थानों के गैंगस्टर धराए- 6
  • पकड़े गए अवैध तमंचे- 17
  • पकड़ी गई शराब- 1800 लीटर
  • अवैध शराब में अरेस्ट हुए- 72
  • 151 में चालान हुए- 974

 
विज्ञापन

चुनावी आंकड़ा जिले का

  • पोलिंग बूथ - 8,18
  • नगर पंचायत- 11
  • नगर निगम वोटर- 10, 48, 462
  • नगर पंचायत वोटर- 13,66,831

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। गोरखपुर जोन के जिलों से वारदात कर फरार बिहार के वांछित बदमाशों की सूची तैयार कराई जा रही है। पूर्व में बिहार को सूची दी गई है। बिहार और उप्र पुलिस मिलकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें