फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार जारी: 2018 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका, 2800 का था लक्ष्य

Thu, 18 Mar 2021 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • 51 बूथों पर 2800 लोगों को वैक्सीन लगाने का था लक्ष्य
  • 1460 को लगी पहली डोज, 53 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बुधवार को 51 बूथों पर 2018 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 1460 लोगों ने पहली, जबकि 53 ने बूस्टर डोज लगवाई। बुधवार को 2800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। ऐसे में कुल 74 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में बनाए गए बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में कई हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

गेट पर परिचय पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया गया। टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें