फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: शीतकाल में निरस्त रहेंगी 16 ट्रेनें, चार के फेरे घटे

Sun, 10 Oct 2021 02:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीरण तथा चार ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतकाल में घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेल प्रशासन ने एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक गोरखपुर से होकर जाने वाली 16 ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके अलावा दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीरण तथा चार ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन

पूर्ण निरस्तीकरण
  • पाटलीपुत्र से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 02529 पाटलीपुत्र-लखनऊ स्पेशल।
  • लखनऊ से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 02530 लखनऊ-पाटलीपुत्र स्पेशल।
  • गोरखपुर से 02 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल।
  • आनंद विहार टर्मिनस से 03 दिसंबर से 29 फरवरी तक चलने वाली 02596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।
  • छपरा से 04 दिसंबर से 03 मार्च तक चलने वाली 05053 छपरा-लखनऊ स्पेशल।
  • लखनऊ से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05054 लखनऊ-छपरा स्पेशल।
  • गोरखपुर से 02 दिसंबर से 01 मार्च तक चलने वाली 05069 गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल।
  • ऐशबाग से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05070 ऐशबाग-गोरखपुर स्पेशल।
  • छपरा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05105 छपरा-नौतनवा स्पेशल।
  • नौतनवा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05106 नौतनवा-छपरा स्पेशल।
  • गोरखपुर से 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक चलने वाली 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल।
  • बांद्रा टर्मिनस से 03 दिसंबर से 25 फरवरी तक चलने वाली 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।
  • छपरा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05117 छपरा-मथुरा स्पेशल।
  • मथुरा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05118 मथुरा-छपरा स्पेशल।
  • गोरखपुर से 09 दिसंबर से 24 फरवरी तक चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल।
  • आनंद विहार टर्मिनस से 08 दिसंबर से 23 फरवरी तक चलने वाली 05058 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।

 
विज्ञापन

इन ट्रेनों के फेरे कम हुए

  • छपरा से चलने वाली 05159 छपरा-दुर्ग स्पेशल की आवृत्ति में कमी की गई है। यह ट्रेन छपरा से एक दिसंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।  
  • दुर्ग से चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा स्पेशल की आवृत्ति में कमी की गई है। यह ट्रेन दुर्ग से 02 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी।  
  • 02571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल की आवृत्ति में कमी की गई है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 01 दिसंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
  • 02572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल की आवृत्ति में कमी की गई है। यह गाड़ी छपरा से 02 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।  

आंशिक निरस्तीरण
  • लखनऊ जं. से 01 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी स्पेशल मऊ तक ही जाएगी। मऊ से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
  • वाराणसी सिटी से 01 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. स्पेशल मऊ से चलाई जाएगी तथा वाराणसी सिटी से मऊ के बीच निरस्त रहेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें