फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: यूपी के इस गांव में 30 दिनों के अंदर 15 लोगों की हो चुकी है मौत, घरों से नहीं निकल रहे लोग

Fri, 28 May 2021 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव में एक माह के भीतर करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। मौत के इस मंजर को देखकर लोग घरों से निकल में कतरा रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण का कार्य तो कराया जा रहा है, लेकिन जांच टीम न पहुंचने से लोगों में अभी भी भय बना हुआ है। गांव में तमाम लोग सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित हैं। जो नजदीकी डॉक्टरों से इलाज करा कर धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव का पड़ताल किया तो सामने आया कि गांव की आबादी करीब छह हजार के लगभग है। जहां पर 41 सौ लगभग मतदाता रहते हैं। गांव में तीन टोले हैं। गांव में ही एक न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

 
विज्ञापन

2 of 5
कोविड - फोटो : अमर उजाला।
गांव के गिरिजेश चौधरी ने बताया कि अलग-अलग बीमारी से करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरो से बिना काम के नहीं निकल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
वही गांव के ही सच्चिदानंद, राहुल, राम किशोर, कृष्ण कुमार, इम्तियाज, अजय ने बताया कि गांव में काफी संख्या में लोग बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी से पीड़ित थे। जो अब धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं।
 

4 of 5
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान रेखा ने बताया कि गांव में छिड़काव व नाली की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। शासन द्वारा भेजी गई कोरोना किट दवा का भी वितरण कराया जा रहा है। गांव में लोगों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में अभी तक जांच शिविर नहीं लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
 इस सबंध में अधीक्षक डॉ अंग्रेस सिंह ने बताया कि गांव में जांच शिविर लगाया जाएगा। निगरानी समिति के सदस्य गांव में निगरानी कर रहे हैं। कोई भी संक्रमित मिलता है तो तत्काल इलाज किया जाएगा। गांव में टीकाकरण का कैंप भी लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें