फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में 91 वर्षीय महिला समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित, मरीजों की कुल संख्या हुई 112

Mon, 24 Apr 2023 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दुबे ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। बिना वजह कहीं भी भीड़ में न जाएं। बच्चे, बीमार और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचाएं।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीज जांच में मिले हैं। इनमें आवास विकास काॅलोनी की 91 वर्षीय महिला शामिल हैं। इन 14 मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 112 पहुंच गई है। हालांकि, इन सबके बीच राहत की बात यह है कि सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। साथ ही किसी को गंभीर हाल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि संक्रमितों में जेमिनी अपार्टमेंट, जंगल डुमरी, जंगल सखनी, सिविल लाइंस और कालीबाड़ी के लोग शामिल हैं। इनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है। सभी को सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण थे।

इसे भी पढ़ें: एम्स में ऑनकॉल बुलाए जाएंगे देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी खास सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पहली लहर से अब तक 68,614 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67,635 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है। वहीं, सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दुबे ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। बिना वजह कहीं भी भीड़ में न जाएं। बच्चे, बीमार और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचाएं।










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें