फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवजात को लेकर पति हुआ फरार, पुलिस ने किया बरामद

Mon, 24 Apr 2023 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

देवरिया जिले के एक गांव की युवती की शादी गगहा क्षेत्र के एक चिकित्सक से 11 माह पहले हुई थी। दंपती से 25 दिन पहले एक बच्चा हुआ है। रविवार को चिकित्सक अपनी पत्नी से विवाद करने के बाद उसे पीटने लगा। बीच-बचाव करने गए चिकित्सक ने पिता के साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक का रविवार को पत्नी से घरेलू विवाद हो गया। पति दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से चला गया। हालांकि, पत्नी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे बाद बच्चा बरामद कर लिया। आपसी सहमति के बाद बिना लिखापढ़ी के बच्चे को वापस सुपुर्द करवा दिया।
विज्ञापन


दरअसल, देवरिया जिले के एक गांव की युवती की शादी गगहा क्षेत्र के एक चिकित्सक से 11 माह पहले हुई थी। दंपती से 25 दिन पहले एक बच्चा हुआ है। रविवार को चिकित्सक अपनी पत्नी से विवाद करने के बाद उसे पीटने लगा। बीच-बचाव करने गए चिकित्सक ने पिता के साथ भी मारपीट कर दी।

इसे भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन से हाथ मिलाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने जमकर की धुनाई
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद कर दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से फरार हो गया। बच्चा लेकर भागने की सूचना पीड़िता ने पिता और पुलिस को दे दी। इस दौरान पीड़िता अपने पिता को लेकर बच्चे को खोजती रही। दो घंटे बाद पुलिस आरोपी को गगहा से हिरासत में ले लेकर बच्चा बरामद कर पीड़िता को सौंप दिया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चिकित्सक के घरवाले युवती को मनाने में लगे रहे। थाना परिसर में पीड़त युवती पति पर गंभीर आरोप लगाती रही। काफी मान मनौव्वल के बाद पीड़िता बिना तहरीर दिए ही बच्चे को लेकर पिता के साथ मायके चली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें