फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन: नेपाल में हड़ताल के दौरान 135 लोग गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक वाहनों में किया गया तोड़फोड़

Tue, 16 Nov 2021 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, भैरहवां (नेपाल)।

सार

पुलिस ने नेत्रा विक्रम चंद विप्लवा के नेतृत्व वाली नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-एम) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया।
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य वृद्धि को लेकर मंगलवार को आम हड़ताल की घोषणा के बाद नेत्रा विक्रम चंद विप्लव की ओर से नेपाल बंद कराया गया। इस दौरान सड़के सूनी रही। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ के दौरान पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही कपिलवस्तु नवलपरासी सहित अन्य महानगरों से 135 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने नेत्रा विक्रम चंद विप्लवा के नेतृत्व वाली नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-एम) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया।

केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बसंत बहादुर कुंवर ने बताया कि देशव्यापी बंद में शामिल 135 लोगों को मंगलवार की सुबह से गिरफ्तार किया गया है। जिसमे बागमती प्रदेश प्रभारी राजन सऊद समेत नेताओं और कार्यकर्ताओं को काठमांडू से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार की चाबी छीनने और टायर जलाने के प्रयास में चितवन से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे बिप्लव सीपीएन (माओवादी) के जिलाध्यक्ष संदेश पौडेल भी शामिल हैं। रूपनदेही कपिलवस्तु और नवलपरासी से पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रूपनदेही जिला समेत पोखरा नारायण घाट काठमांडू सहित विभिन्न हिस्सों में वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। प्रदर्शनकरियों ने बंद के उलंघन का आरोप लगाते हुए चितवन के मुख्य सड़क पर टायर जला कर सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे नेपाल के महानगरों तक जाने वाले सभी मार्ग बंद हो गए हैं।

अनुसावु रूपनेदेही के सचिव प्रकाश पराजुली ने कहा कि अगर सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस नहीं लिया तो वह चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें