फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: 44 बूथों पर 11201 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका, दिनभर लगी रही लाइन

Tue, 20 Jul 2021 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

8517 को पहली व 2684 को दी गई दूसरी डोजबूथों पर रहा उत्साह का माहौल, लगी रही लाइन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोविड टीकाकारण के बीच मंगलवार को 44 बूथों पर 11201 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। इसमें 8517 को पहली व 2684 को दूसरी डोज दी गई। अन्य दिनों की अपेक्षा संक्रामक और जिला अस्पताल के बूथों पर मंगलवार को भीड़ कम रही। हालांकि इसके बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान का असर कम हो गया है। पिछले 10 दिनों से क्लस्टर अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है। इसकी वजह से केवल 50 से 60 बूथ ही बनाए जा रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन नियमित आ रही है। लेकिन कम मात्रा में। यही वजह है कि कम बूथ बनाए जा रहे हैं। लेकिन अब तक किसी भी दिन टीकाकरण बाधित नहीं आ रहा है। बताया कि मंगलवार को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिली है। ऐसे में बड़े स्तर पर बुधवार को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बकरीद के दिन भी होगा टीकाकरण, 30200 डोज कोविशील्ड की मिली

बकरीद का अवकाश होने के बाद भी बुधवार को 50 से अधिक बूथों पर टीका लगाया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग को मंगलवार को कोविशील्ड के 30200 डोज मिले हैं। जबकि एडी हेल्थ कार्यालय को मंडल के लिए 50 हजार डोज कोवाक्सिन के दिए गए हैं।

इसे बुधवार की सुबह अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें से भी करीब 10 हजार डोज विभाग को मिल सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेटर तैनात कर दिए गए हैं। वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट सुबह 10 बजे के पहले बूथों पर पहुंचा दी जाएगी। बकरीद के दिन भी लोगों को टीका लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें