फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: दो टर्म में होंगी दसवीं-12वीं की परीक्षाएं, पूछे जाएंगे 50 वैकल्पिक सवाल

Sat, 04 Sep 2021 08:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से कोविड महामारी को देखते हुए पहली बार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में कराने का फैसला किया गया है। पहले टर्म की परीक्षाएं नवंबर तो दूसरे टर्म की मार्च-अप्रैल में होंगी। बृहस्पतिवार को बोर्ड ने इसका सैंपल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। पहले टर्म की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र बोर्ड ही स्कूलों को भेजेगा। इस संबंध में बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


स्कूलों को परीक्षाएं संचालित करनी होंगी। कापी चेक कर अंक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। वहीं, मार्च-अप्रैल में होने वाली दूसरी परीक्षा के लिए केंद्र तय होंगे। बोर्ड के पोर्टल http://cbseacademic.nic.in/ के माध्यम से प्रश्नपत्र का प्रारूप देखकर विद्यार्थियों को तैयारी में आसानी होगी।

आदेश के मुताबिक परीक्षा का सिलेबस (पाठ्यक्रम) भी दो भागों में होगा। पाठ्यक्रम का जो भाग पहले टर्म की परीक्षा में आएगा, वह मार्च अथवा अप्रैल में होने वाली परीक्षा में नहीं पूछा जाएगा। परिणाम दोनों परीक्षाओं एवं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर ही बनेगा।
विज्ञापन


50 वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे
टर्म परीक्षाओं में विद्यार्थियों से 50 ऑब्जेटिक्व (वैकल्पिक) सवाल पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को ओएमआर सीट पर जवाब देना होगा। 40 सवालों को हल करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें