फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें अल्पसंख्यक विद्यार्थी, क्या है अंतिम तिथि

Sat, 04 Sep 2021 08:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स आधारित छात्रवृत्ति आवेदन केंद्र सरकार ने अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक वर्ग के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स आधारित छात्रवृत्ति आवेदन केंद्र सरकार ने अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन


आशुतोष सिंह के अनुसार, अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी) के विद्यार्थियों के लिए केंद्र वित्त वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति दे रही है। प्री मैट्रिक कक्षाओं के वह विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं है छात्रवृत्ति पाने के पात्र हैं। पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स (तकनीकी विषयों के साथ पोस्ट मैट्रिक) विद्यार्थियों के परिवार की अधिकतम वार्षिक आय दे लाख रुपये निर्धारित की गई है।

इन सभी कक्षाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए केंद्र सरकार के पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर और पोस्ट मैट्रिक व मेरिट कम मीन्स आधारित छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि आधारकार्ड, तहसील से जारी अभिभावक का आय प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की प्रति, पिछली कक्षा का अंकपत्र, फीस की रसीद और नई फोटो भी आवेदन के साथ अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें