फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कॉलोनियों की 16 सीसी सड़के व नालियों के निर्माण पर खर्च होंगे 10.92 करोड़, प्रस्ताव पास

Fri, 05 Nov 2021 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रस्ताव पास, जीडीए अवस्थापना मद से होंगे निर्माण कार्य, प्रस्तावों को दी गई मंजूरी।
विज्ञापन
गोरखपुर सीसी रोड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सीसी रोड व सीसी नालियों के निर्माण पर 10.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अध्यक्ष व कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में अवस्थापना समिति ने इन सभी निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


जीडीए वित्तयी वर्ष 2021-22 के अवस्थापना मद से इन निर्माण कार्यों पर धन खर्च होगा। कमिश्नर ने जल्द सभी कामों का टेंडर निकालकर उसे पूरा कराने के साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेताया है कि वह खुद भी इन सड़कों की गुणवत्ता व काम की प्रगति जांचेंगे और कहीं भी खामी मिली तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण, पिछले करीब तीन महीने में अपनी अवस्थापना मद से शहर की कुछ प्रमुख सड़कों समेत विभिन्न मोहल्लों में सीसी सड़क व नालियों के निर्माण के लिए 50 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर चुका है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इन सड़कों-नालियों का होगा निर्माण

  • वार्ड संख्या 37 शक्ति नगर कॉलोनी में  3646444 रुपये से गुप्ता प्रोविजन स्टोर से महेश ठाकुर के मकान तक सीसी रोड
  • वार्ड संख्या 28 हनुमंतनगर कॉलोनी में 1682496 रुपये से बेबे आरओ से कन्नू मोदी के मकान तक सीसी रोड
  • गणेशपुरम कॉलोनी में 5455044.25 रुपये से शारदा निवास तक सीसी सड़क व आरसीसी नाली का निर्माण
  • मोहल्ला शिवापुरम में 1203625.43  रुपये से विजय मल्ल के घर तक आरसीसी नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण
  • वार्ड संख्या नौ बशारतपुर में 6963371 रुपये से अभय श्रीवास्तव के गेस्ट हाउस से उपेंद्र सिंह के घर तक सीसी रोड व साइड पटरी का निर्माण
  • वार्ड संख्या-छह में 4151904.84 रुपये से राप्ती नगर चतुर्थ चरण में भूखंड संख्या-बी-24 से ईडब्लूएस-28 होते हुए ईडब्लूएस-55 तक सीसी सड़क व आरसीसी नाली का निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या-54 भेड़ियागढ़ में 5037650 रुपये से आरसीसी नाली का निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या-10 राजेंद्र नगर में 10608668 रुपये से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली का निर्माण
  • 6919919.14 रुपये से रजही कैंप चौराहे से गोरखपुर-कप्तानगंज रेलवे लाइन तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य
  • 1368342.21 रुपये से कांशीराम नगर में नालियों एवं पार्क के मरम्मत का कार्य
  • मोहल्ला राजीव नगर में मुसाफिर चौराहा से बरनवाल के मकान तक सीसी रोड का निर्माण 5447823 रुपये से
  • रामजानकी नगर में डॉ लाल जी मिश्र की गली एवं जटाशंकर तिवारी की गली में सीसी रोड का निर्माण 5344598 रुपये से
  • हरिद्वारपुरम फेज-द्वितीय में राजकुमार चौधरी के घर से शिव मंदिर तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कार्य 8141666 रुपये से
  • चन्द्रगुप्त नगर में लेन नंबर -405 व हरिहरपुरम कॉलोनी में सड़क व नाली का निर्माण कार्य 5594243 रुपये से
  • वार्ड संख्या-60 (रुस्तमपुर) के तहत बगहा बाबा मंदिर से चिलमापुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रोविजन स्टोर्स, सिद्धार्थनगर मुहल्ला में बृन्दा प्रसाद मिश्रा के मकान से नितेश राय के मकान एवं कनेक्टेड गलियां, तारामंडल रोड पर स्थित मारुति ट्रेडर्स से संत विवेकानंद एकेडमी तक एवं नहर रोड पर स्थित यादव कांपलेक्स से भगवान सिंह के घर तक सीसी रोड एवं नालियों का निर्माण कार्य 25139642 रुपये से
  • आनंद विहार कॉलोनी कल्याण समिति राप्ती नगर फेज-प्रथम में सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं आरसीसी नालियों का निर्माण कार्य 12582866.61 रुपये से कराया जाएगा।

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि विभिन्न मोहल्लों की सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। ऐसी 16 सड़कों की जगह सीसी रोड और आरसीसी नाली के निर्माण के लिए जीडीए अवस्थापना मद से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़कों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें