फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: 18 साल की उम्र पूरी करने वालों को वोटर बनाने पर जोर, चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Fri, 05 Nov 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने दिए निर्देश, यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में चलाया जाए जागरूकता अभियान, मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधारने के लिए महिलाओं को वोटर बनाएं।
विज्ञापन
Voter ID - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए एक नवंबर से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 18 और 19 साल की उम्र वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर रहेगा। एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले भी वोटर बन सकेंगे। वोटर अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम विजय किरन आनंद ने यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को वोटर बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


डीएम ने मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधारने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को वोटर बनाने पर जोर दिया। बैठक में पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक आए आवेदनों के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप को अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड कराया जाए। उन्होंने कहा कि 80 साल से ऊपर के मतदाताओं का सत्यापन जरूर कराया जाए।

बाढ़, अतिवृष्टि के कारण यदि किसी मतदेय स्थल का भवन जर्जर या ध्वस्त हो गया हो तो उसका सत्यापन कराकर स्थानांतरित किया जाए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित किया जाए। सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि पुनरीक्षण के काम में पूरा सहयोग करें। कोई नाम छूटना चाहिए। बाहर से आए लोगों का सत्यापन कर उनके नाम भी जोड़े जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह, सभी एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

सात नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सात नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि इस दिन जिले के सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ तैनात रहेंगे। बूथ पर ही आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ उसे भरकर वहीं जमा किया जा सकेगा। वोटर लिस्ट और वोटर कार्ड दुरुस्त करने के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।

11 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर डीएम ने गोरखपुर शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 11 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शहर विधानसभा क्षेत्र में जागृति मिश्र, रीता सिंह, सुमतिबाला, कंचन त्रिपाठी, स्नेहलता सरोज, प्रियंका शुक्ला तथा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में माया देवी, अर्चना श्रीवास्तव, मंजू मौर्या, शशिकांत चौधरी व सावित्री देवी पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें