फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब घर पर करना हो फेशियल

Wed, 10 Oct 2012 01:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जब बात त्वचा की देखभाल की आती है तो फेशियल का कोई विकल्प नहीं होता लेकिन कई बार समय के अभाव में हम समय पर फेशियल नहीं करवाते। अगर घर-बाहर के कामकाज में आप कुछ इस तरह उलझी हैं कि आपके पास फेशियल तक का समय नहीं है तो क्यों न अपने घर पर ही फेशियल ट्राई करें। घर पर फेशियल किस तरह करें, इसकी सही विधि जानना भी जरूरी है।
विज्ञापन


आमतौर पर घर पर फेशियल करने में कम से कम 25 से 30 मिनट लगते हैं। बस ध्यान रहे कि फेशियल आपकी त्वचा के अनुरूप ही हो।

त्वचा की सफाई
फेशियल के लिए सबसे पहले चहरे, गले और कानों को क्लीनजर से साफ करें या धो लें। अगर मेकअप किया है तो उससे अच्छे से हटा लें।

स्क्रबिंग
चेहरा साफ करने के बाद हाथों में त्वचा के अनुरूप स्क्रब लगाकर चेहरे पर लगाएं जिससे ब्लैकहेड्स वाले हिस्से अच्छे से साफ हों और डेड सेल निकल जाएं। इससे गोलाकार मसाज करें। अगर स्क्रब सूखने लगे तो थोड़ा पानी छिड़ककर मसाज करें।

स्टीमिंग   
चेहरे को स्टीम देने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर दो से तीन बार चेहरे पर लगाएं या फिर उबलते पानी की भाप लें। कम से कम पांच मिनट तक भाप जरूर लें, जिससे त्वचा की कोशिकाएं खुल जाएं।
विज्ञापन


फेस मास्क
फेशिलय के दौरान मास्क का चयन हमेशा उपनी त्वचा के आधार पर ही करें। तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी पर आधारित फेस मास्क बेहतर है जबकि रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग जेल या क्रीम बेस्ड फेस मास्क। आंखों को छोड़कर चेहरे व गर्दन पर लगाएं और 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छे से चेहरा धो लें।

मॉशच्युराइजिंग
पैक या मास्क के बाद चेहरे की नमी बरकरार रखना भी जरूरी है और इसलिए ही मॉशच्युराइजिंग जरूरी है। किसी अच्छे मॉश्चच्युराइजर से चेहरे की मसाज करें। ध्यान रहे कि आपके मॉशच्युराइजर में रेटिनॉल या एसिड कम हों। चेहरे पर बदलाव तुरंत पता चल जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें