फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पीएम मोदी को शपथ लेते नहीं देख रहे थे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता का एडिटेड वीडियो वायरल, सच ये है

Tue, 11 Jun 2024 08:10 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कार में बैठे हुए स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देख रहे हैं। लॉजिकली फैक्ट्स ने अपनी जांच में बताया कि कांग्रेस नेता का वीडियो एडिटेड है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी का आगाज हो चुका है। 9 जून को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री के साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कार में बैठे हुए स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देख रहे हैं। 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। एक यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया,"आज शाम का सबसे सुंदर दृश्य। खटा खट खटा खट शपथ विधि देखेगा।" पोस्ट को अब तक 131,000 से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें। अन्य पोस्ट यहां, यहां और यहां देखें।

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, इस वीडियो में कार की स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए दिखाया गया फुटेज एडिट करके अलग से जोड़ा गया है। मूल वीडियो में स्क्रीन बंद है और राहुल गांधी विंडो के इधर-उधर देखते नज़र आ रहे हैं। 

लॉजिकली फैक्ट्स ने सच का पता कैसे लगाया?

वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने पर लॉजिकली फैक्ट्स ने पाया कि राहुल गांधी के सामने स्क्रीन पर दिखाई दे रही पीएम मोदी की शपथ लेने की फुटेज 2019 के शपथ ग्रहण समारोह की है। 

हिंदुस्तान टाइम्स यूट्यूब चैनल पर  मई 30, 2019 को शेयर किए गए एक वीडियो में (आर्काइव यहां), 22 सेकंड की समयावधि पर, नरेंद्र मोदी को शपथ लेते समय उसी मुद्रा में देखा जा सकता है। इस दौरान नरेंद्र मोदी के शपथ लेने की आवाज भी सुनी जा सकती है, जिसे वायरल वीडियो में भी जोड़ा गया है।

वायरल वीडियो और हिंदुस्तान टाइम्स वीडियो के बीच तुलना. (सोर्स: एक्स, हिंदुस्तान टाइम्स/स्क्रीनशॉट)

नरेंद्र मोदी 2019 के शपथ ग्रहण समारोह में हल्के भूरे रंग की जैकेट पहने नज़र आए थे, जबकि जून 9, 2024 को आयोजित समारोह में उन्होंने नीले रंग की जैकेट पहनी थी। 

राहुल गांधी के वीडियो में क्या है?

लॉजिकली फैक्ट्स ने संबंधित कीवर्ड्स के जरिये खोजबीन की, तो उसे यह वीडियो अप्रैल 17, 2024 को राहुल गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट (आर्काइव यहां) पर पोस्ट हुआ मिला। राहुल गांधी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया था, "भारत की सोच में, भारत की खोज में!" इस वीडियो को उनके फ़ेसबुक पेज पर भी पोस्ट (आर्काइव यहां) किया गया था।

वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कार में बैठे राहुल गांधी के सामने की स्क्रीन बंद है और उसमें काली स्क्रीन के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो और राहुल गांधी के इंस्टाग्राम वीडियो की तुलना. (सोर्स: एक्स, इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

निर्णय 

लॉजिकली फैक्ट्स की जांच से साफ हो जाता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक एडिटेड वीडियो इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने कार में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखा।

(This story was originally published by Logically Facts as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें