13 मई को हैदराबाद सीट पर मतदान होना है। यहां भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के सामने उतारा है। दोनों उम्मीदवार इस समय प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता माधवी लता (Madhavi Latha) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं 'मैं महिला नहीं हूं'।
इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखा जा सकता है।
(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)
(इसी तरह के दावों के अन्य अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं।)
पड़ताल
यह वीडियो एडिट किया गया है। माधवी लता की कही गई बात को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। पूरा वीडियो देखे पर पता चलता है कि इसमें माधवी लता कहती हैं कि वो सिर्फ एक महिला नहीं बल्कि "शक्ति", एक हिंदू देवी और शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसा उन्होंने तब कहा, जब रिपोर्टर ने उन्हें महिला नेता कहा।
द क्विंट ने नें सच का पता कैसे लगाया ?: क्विंट ने वीडियो में न्यूज चैनल 'न्यूज नेशन' का माइक दिखा, तो क्विंट ने ने उनका Youtube चैनल चेक किया। द क्विंट को 3 मार्च 2024 को शेयर किया गया माधवी लता का एक इंटरव्यू मिला, जिसमें उन्हें उसी ड्रेस में देखा जा सकता है, जो वायरल वीडियो में है।
1 मिनट 56 सेकेंड पर, इस रिपोर्ट में माधवी लता से पूछा गया कि क्यों किसी भी बीजेपी नेता ने अभी तक हैदराबाद के पुराने शहर के कुछ इलाकों का दौरा नहीं किया है, जहां शहर में बड़ी स्लम बस्तियां हैं।
रिपोर्टर सवाल पूछना जारी रखते हैं, "एक महिला के रूप में, आप उस स्थिति से निपटने की योजना कैसे बनाती हैं?"
इस पर वह जवाब देती हैं, "मैं महिला नहीं हूं, मैं शक्ति हूं। आपको पहले यह स्पष्ट करना चाहिए। मुझे बार-बार महिला मत कहिए। ऐसा लगता है जैसे आप मुझे कमजोर समझते हैं।"
शक्ति को एक हिंदू देवी और शक्ति का प्रतीक कहा जाता है।
02 मिनट 07 सेकेंड पर माधवी लता सीधे कैमरे को संबोधित करती हैं और कहती हैं, "मैं अकेली महिला नहीं हूं, मैं स्वयं शक्ति हूं जो अपने भाइयों और बहनों की ताकत के साथ यहां है। मैं उनकी ताकत के कारण यहां रह रही हूं।"
पड़ताल का नतीजा:
माधवी लता का एक वीडियो यह गलत दावा करने के लिए शेयर किया गया कि वह खुद को महिला नहीं मानतीं।
(This story was originally published by The Quint, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)