फिल्म निर्देशक दिलीप नाइक का निधन हो गया है। उन्होंने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'नाखुदा' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। कुछ वर्ष पहले दिलीप नाइक पुणे शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। दिलीप नाइक ने कई फिल्मों में निर्माता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया था। दाग, कभी-कभी, दूसरा आदमी जैसी फिल्मों में वे यश चोपड़ा के असिस्टेंट रहे।
Bollywood Movies on Journalism: पत्रकारिता पर बनी इन फिल्मों ने बटोरी वाहवाही, एक तो टीवी पर आज भी है हिट
नाखुदा में ये सितारे आए नजर
वर्ष 1981 में आई फिल्म 'नाखुदा' में राज किरण, कुलभूषम खरबंदा, स्वरूप संपत, मदन पुरी और भरत कपूर जैसे सितारे नजर आए। वर्ष 1989 में आई फिल्म 'जायदाद' का निर्देशन भी दिलीप नाइक ने किया था। इस फिल्म में शशि कपूर, राज बब्बर और माधवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।
Esha Deol: धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ कुछ ऐसी थी ईशा देओल की मुलाकात, सनी देओल ने कराई थी पूरी
शिल्पा शेट्टी को दिया था ब्रेक
निर्देशक दिलीप नायक ने ही शिल्पा शेट्टी को ब्रेक दिया था। रोनित रॉय और रोहित रॉय अभिनती एक फिल्म में उन्होंने ही शिल्पा शेट्टी को पहला मौका दिया, लेकिन बाद में वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। दिलीप नाइक ने जब शिल्पा शेट्टी को उस फिल्म का ऑफर दिया था, तब उनकी उम्र महज 17 वर्ष थी। इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी किया था।
Shekhar Suman: तमाम आरोपों के बाद एक पार्टी में शामिल हुए कंगना-शेखर, लोगों ने ली चुटकी, कहा-अब होगा काला जादू
की थी अभिनेत्री की आंखों की तारीफ
शिल्पा शेट्टी के मुताबिक जब वह 11वीं क्लास में थीं तब दिलीप नाइक का कॉल उनके पास पहुंचा, जो एक विज्ञापन के स्क्रीन टेस्ट के सिलसिले में थे। शिल्पा के मुताबिक, 'मैं वहां बैठी थी और मेरे सामने दिलीप नाइक सर थे, जो यश चोपड़ा के असिस्टेंट थे। वह एक नई लड़की की तलाश में थे और फोटो एलबम में मॉडलों की तस्वीरें देख रहे थे, तभी उन्हें मेरी तस्वीर दिखाई दी तो उन्होंने कई बार मेरी तरफ देखा। मेरी मां भी मेरे साथ थीं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक्टिंग करना चाहती हूं? उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हारी आंखें में कोई बात है'। उनकी बात सुनकर मेरी मं ने जवाब दिया था, 'नहीं, मेरी बेटी अभिनय नहीं करेगी, क्योंकि मैं उस समय केवल 17 साल की थी'।
Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' में इस दिन होगी नए ठग की एंट्री, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर बढ़ाया उत्साह
पिता को दिलाया था यकीन
शिल्पा शेट्टी ने यह किस्सा सुनाते हुए आगे बताया था, 'जब मैंने दिलीप नाइक से कहा कि मेरे डैड मुझे एक्टिंग करने की इजाजत नहीं देंगे तो वे रात में हमारे घर आए और डैड को यकीन दिलाया कि मैं उनकी फिल्म के लिए एकदम फिट हूं। मैं अपनी पढ़ाई भी साथ-साथ जारी रख सकती हूं। हालांकि, बाद में वह फिल्म कभी बनी नहीं'।
Shekhar Suman: तमाम आरोपों के बाद एक पार्टी में शामिल हुए कंगना-शेखर, लोगों ने ली चुटकी, कहा-अब होगा काला जादू