फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic : यश की 'टॉक्सिक' पर सामने आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज की तर्ज पर बन रही है फिल्म

Sat, 15 Jun 2024 09:04 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ 2' के बाद से अब तक सुपरस्टार यश बड़े पर्दे पर नहीं नजर आए हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक को लेकर व्यस्त हैं, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये एक मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज की तर्ज पर बन रही है। 
विज्ञापन
नयनतारा-यश - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। वह साल 2022 में रिलीज हुई अपनी आखिरी रिलीज फिल्म 'केजीएफ 2' से वह देश भर में मशहूर हो चुके हैं। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। 'केजीएफ 2' के बाद से ही अभिनेता बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें वापस से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। हालांकि, अब अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन


भाई-बहन के किरदार में दिखेंगे यश-नयनतारा
यश ने इस फिल्म के लिए महिला निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में विशेष तौर पर भाई-बहन की भावना दिखाई जाएगी। इसके लिए निर्माताओं ने बहन की भूमिका के लिए पहले बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को चुना था, लेकिन करीना आखिरी समय में तारीखों की समस्या का हवाला देते हुए पीछे हट गईं। इसके बाद टीम ने मशहूर अभिनेत्री नयनतारा से संपर्क किया और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। अब कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक लोकप्रिय ब्रिटिश वेब सीरीज के तर्ज पर बनाई जा रही है। 
Deadpool & Wolverine: छप्परफाड़ कमाई को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, पहले सप्ताहांत में बटोर सकती है इतने करोड़
विज्ञापन

इस मशहूर वेब सीरीज के तर्ज पर बनाई जा रही है 'टॉक्सिक' 
इस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार यश और नयनतारा ने भारत में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर निर्देशक की तरफ से 200 दिनों की शूटिंग की योजना बनाई गई है, जिसका एक बड़ा हिस्सा लंदन में शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अुनसार, 'टॉक्सिक' लोकप्रिय ब्रिटिश वेब सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' की तर्ज पर होने वाली है, जिसमें यश एक स्टाइलिश डॉन के रूप में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!
कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर 
बता दें कि फिल्म में यश और नयनतारा के अलावा हिंदी फिल्मों की जानी पहचानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म में अभिनेता यश की प्रेमिका के रूप में नजर आने वाली हैं। इस गैगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म की टैगलाइन है, 'बड़े लोगों के लिए परी कथा'। 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 10 अप्रैल 2025 तय की गई है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के नारायण कर रहे हैं। 
फिल्मों में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे कोरतल्ला शिवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें