फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!

Sat, 15 Jun 2024 07:44 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब इसी दिन रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा प्रेमियों के लिए जहां एक साथ दो या अधिक दो से अधिक फिल्में अगर एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं तो फायदे का सौदा होता है वहीं फिल्म मेकर्स के लिए यह अच्छी बात नहीं होती है। कई बार दर्शकों के बंट जाने से बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है। सूत्रों की मानें तो इस साल दीवाली पर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। इसमें अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' शामिल हैं। चलिए जानते हैं 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस क्लैश के बारे में क्या कुछ कहा है। 
विज्ञापन


तीन साल पहले से तय थी 'भूल भुलैया 3' की तारीख 
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब इसी दिन रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने जा रही है। 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी इस विषय पर बाते करते हुए कहते हैं, ' हमने तीन साल पहले ही 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट का एलान कर दिया था'। 

चंदू चैंपियन की धीमी शुरुआत, मुंजा ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस टकराव घाटे का सौदा 
अनीस बज्मी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए कोई भी निर्देशक या लेखक या निर्माता अपनी फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट ही होता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस टकराव फिर भी कोई नहीं चाहता है। कोई भी कुछ भी बोल ले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अगर एक साथ दो या दो से अधिक फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं तो नुकसान होना लगभग तय है'। 
विज्ञापन


पहली नजर में एक-दूजे को दिल दे बैठे थे शरमन-प्रेरणा

 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट में नहीं बदलाव 
 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' इस साल दीवाली पर एक साथ रिलीज होने जा रही है। दर्शकों के लिए यह धमाकेदार खबर है वही फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी इस बात से खुश नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप  'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट को आगे पीछे करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए अभी तक हमने इस विषय में सोचा नहीं है। अजय देवगन मित्र हैं और बॉक्स ऑफिस को कई बार टालना हमारे हाथ में नहीं होता है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें