नई हो सकती है कहानी
मिड डे की एक खबर के मुताबिक 'उड़ता पंजाब' के सीक्वल में फिल्म में एक नई कहानी हो सकती है। हालांकि पुरानी वाली 'उड़ता पंजाब' फिल्म में सिर्फ ड्रग्स की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में अहम किरदार अदा करने वाले शाहिद कपूर दोबारा इसमें अहम भूमिका में आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक एकता कपूर उन्हें फिल्म के लिए साइन कर सकती हैं। बताया जाता है कि फिल्म की पटकथा तैयार होने के बाद एकता कपूर शाहिद कपूर से संपर्क कर सकती हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: Makarand Deshpande: बॉलीवुड के किंग खान के साथ सर्कस में काम करने वाला यह एक्टर, कभी नहीं बना पाया लीड हीरो
'उड़ता पंजाब' की कहानी
'उड़ता पंजाब' फिल्म में दिखाया गया है कि पंजाब के युवा अकसर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। फिल्म में प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा दिखाई गई है। इस फिल्म की रिलीज पर पंजाब में काफी आलोचना हुई थी। इल्जाम था कि फिल्म में गलत दिखाया गया है। पंजाब में पंजाब के लोग नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार से जो लोग मजदूरी करने जाते हैं वो नशा करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: ‘क्या मैं एक भयानक मां थी?..’ आलिया की बेटी राहा की इस आदत पर उनकी मां ने एक्ट्रेस से किया सवाल