फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान फिल्म महोत्सव में हुआ है इनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का चयन

Mon, 13 May 2024 07:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव का आगाज 14 मई को होने जा रहा है। इसमें पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' पाम डिओर पुरस्कार (गोल्डन पाम अवॉर्ड) की प्रतिस्पर्धा में शामिल है। पिछले 30 वर्षों में कान के इस सेक्शन में पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। आइए जानते हैं पायल के बारे में...
विज्ञापन
पायल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पायल कपाड़िया भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वर्ष 2021 में अपनी डॉक्यूमेंट्री 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' के लिए साल 2021 में कान फिल्म फेस्टिवल में पायल को ओइल डी'ओर (गोल्डन आई) अवॉर्ड मिला था।  2017 में, उनकी फिल्म आफ्टरनून क्लाउड्स एकमात्र भारतीय फिल्म थी, जिसे 70 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था।

विज्ञापन


मुंबई में हुआ जन्म
पायल कपाड़िया का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद एक वर्ष की मास्टर डिग्री सोफिया कॉलेज से की। इसके बाद वे फिल्म निर्देशन की पढ़ाई करने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया गईं। एफटीआईआई में पायल अपने दूसरे प्रयास में सफल हो पाईं।
Suchitra Pillai: जब सुचित्रा के पास साउथ से आया फोन और शख्स ने कहा- प्रोड्यूसर नया है, कॉम्प्रोमाइज करना होगा
विज्ञापन


2014 में किया डेब्यू
बतौर निर्माता पायल ने 2014 में फिल्म 'वाटरमैलन, फिश एंड हाफ घोस्ट' से डेब्यू किया। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्देशन पायल ने किया। इसके बाद इन्होंने कुछ और शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें 'आफ्टरनून क्लाउड्स', 'द लास्ट मैंगो बिफोर द मॉनसून' और 'एंड व्हाट इज द समर सेइंग' शामिल हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने  'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' डॉक्यूमेंट्री बनाई। देखना दिलचस्प होगा कि क्या कान में उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अवॉर्ड पर कब्जा जमा पाएगी।
विज्ञापन

Pushpa 2: ग्रेजुएशन डे पर फैन ने मंच पर किया 'पुष्पा-पुष्पा' का हुक स्टेप, वीडियो हुआ वायरल

किस विषय पर है 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'?
पायल की फिल्म  'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' एक नर्स के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में नर्स बनीं लीड किरदार का नाम प्रभा है। फिल्म की कहानी उसी के जीवन के इर्द-गिर्द है। लंबे वक्त से पति से अलग रहने वाली प्रभा को अचानक एक दिन अपने पति का दिया एक तोहफा मिलता है। यहीं से उसकी जिंदगी नया मोड़ लेती है पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें