कास्टिंग काउच फिल्मों की चमचमाती दुनिया का एक काला सच है। कई कलाकार इसका सामना करना चुके हैं। पुराने समय पर इस पर ज्यादा बात नहीं होती थी, लेकिन अब फिल्मी कलाकार इस पर खुलकर बात करते हैं। अभी तक कई हस्तियां हैरान करने वाले किस्से सुना चुकी हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने भी कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी सुनाई हैं।
हर किसी को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है
सुचित्रा पिल्लई हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़े अनुभवों को साझा किया। सुचित्रा ने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि मौके तो मिलते हैं लेकिन उनमें से कुछ के साथ कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कभी न कभी हर किसी को इसका सामना करना पड़ता है।
Sanjay Kapoor: संजय कपूर का छलका दर्द! कहा- बुरे वक्त में भी भाई बोनी कपूर ने नहीं दिया मुझे काम
साउथ से आया एक फोन कॉल
सुचित्रा ने कास्टिंग काउच से जुड़े एक मामले के बारे में बताते हुए कहा कि कई साल पहले एक फोन आया था। उनसे पूछा गया कि क्या वो साउथ की फिल्म में काम करना चाहती हैं? सुचित्रा ने इसका जवाब हां में दिया। इसके बाद फोन पर बात कर रहे शख्स ने कहा कि एक फिल्म है, जिसमें बहुत बड़े अभिनेता काम कर रहे हैं और फिल्म का निर्देशन भी एक बड़ा डायरेक्टर कर रहा है। सुचित्रा को बताया गया कि उनको अभिनेता की बहन की भूमिका निभानी होगी। इस बात को सुनकर अभिनेत्री को बड़ा अच्छा लगा, लेकिन इसके आगे की बातचीत ने उन्हें हैरत में डाल दिया।
Heeramandi: 'भंसाली की भांजी होने के कारण नहीं मिला रोल, देने पड़े थे 16 ऑडिशन', शर्मिन का ट्रोल्स को जवाब
सुचित्रा से कही समझौता करने की बात
फोन पर बातचीत जारी थी। सुचित्रा अपने किरदार के बारे में सुनकर खुश थी, लेकिन तभी फोन पर बात कर रहे शख्स ने कहा कि इस फिल्म में एक नया निर्माता पैसा लगा रहा है। यह सुनकर सुचित्रा को लगा कि वह फीस में थोड़ी कटौती की मांग कर रहे हैं, लेकिन मामला कुछ और ही था। उस आदमी ने कहा कि प्रोड्यूसर पहली बार फिल्म बना रहा है, इसलिए थोड़ा समझौता करने की जरूरत है। सुचित्रा ने तुरंत मना कर दिया, लेकिन उस आदमी ने दोबारा वही बात रखी तो सुचित्रा ने कहा कि क्या तुम जानते हो कि तुम किससे बात कर रहे हो। मैं इतने सालों से फिल्मों में काम कर रही हूं। इसके बाद भी उस आदमी ने कहा कि निर्माता नया है, इसलिए केवल एक बार इसे करने की जरूरत है।
Heeramandi: अदिति राव की हंसिनी वाली चाल ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लड़के क्या लड़कियां भी हुईं दीवानी!