फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who Is Edin Rose: कौन हैं एडिन रोज? पंजाब किंग्स के कप्तान के प्यार में हुईं दीवानी, मन ही मन मान बैठीं पति

Sat, 07 Jun 2025 06:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Edin Rose: एडिन रोज इस वक्त जबर्दस्त चर्चा में हैं। वजह है उनका बयान। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सरेआम यह कहा कि वे भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की दीवानी हैं। वे उन्हें इस हद तक प्यार करती हैं कि उन्हें मन ही मन पति मान बैठी हैं। कौन हैं एडिन? जानते हैं
विज्ञापन
एडिन रोज - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsedinrose
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के कप्तान और स्टार भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के फैंस की कमी नहीं है। लड़कियों की बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। बिग बॉस 18 की प्रतिभागी एडिन रोज तो क्रिकेटर की इस कदर दीवानी हैं कि उनसे शादी के ख्वाब तक बुन लिए। इतना ही नहीं, मन ही मन पति मान बैठीं और परिवार भी बसा लिया। उन्होंने सरेआम यह बात कही है कि वे श्रेयस के प्यार में दीवानी हैं। आखिर कौन हैं एडिन? जानिए

विज्ञापन

एडिन रोज - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsedinrose
दुबई में हुआ जन्म और परवरिश
एडिन रोज चर्चित अभिनेत्री और मॉडल हैं। वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडिन का जन्म दुबई में हुआ। उनकी परवरिश भी वहीं हुई। मगर, अभिनय में उनकी दिलचस्पी रही, जो उन्हें भारत ले आई। करीब तीन साल के संघर्ष के बाद एडिन को साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ काम करने का मौका मिला। एडिन ने फिल्म 'रावणसुरा' में एक आइटम नंबर किया है।  

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अपने रिलेशनशिप पर दिया अपडेट, तस्वीरें साझा कर लिखा- तू मेरी

एडिन रोज - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsedinrose
बिग बॉस 18 से मिली पहचान
'रावणसुरा' में एडिन का आइटम नंबर काफी पॉपुलर रहा। इसके बाद एडिन ने बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया। वे शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आईं। हालांकि, यहां वे दर्शकों पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। हालांकि, इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा जरूर हुआ। बिग बॉस 18 के बाद वे स्क्रीन से दूर ही हैं कि अचानक श्रेयस अय्यर को लेकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर वे मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।
 
विज्ञापन

एडिन रोज - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsedinrose
सोशल मीडिया पर एडिन की तगड़ी फैन फॉलोइंग
एडिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं। एडिन नियमित रूप से अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें