फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: ईद पर शाहरुख खान के दीदार के लिए लगा हुजूम, मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़

Sat, 07 Jun 2025 06:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fans Gather Outside Mannat on Eid: ईद के मौके पर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस का हुजूम देखने को मिल रहा है। फैंस किंग खान के एक दीदार का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को मन्नत के बाहर सुबह से ही खड़े होकर शाहरुख की एक झलक का इंतजार करते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन
शाहरुख खान हाउस - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी किसी से भी छिपी नहीं है। हर त्योहार पर उनके प्रशंसक जिस तरह से उन्हें सर आंखों पर बिठाते हैं, उनकी एक इलक का इंतजार करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब ईद के मौके पर शाहरुख के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।

मन्नत के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़

विज्ञापन

सुबह होते ही मन्नत के बाहर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। कुछ फैन्स तो पूरी रात वहीं रुक गए, बस इस उम्मीद में कि त्योहार की इस खास घड़ी में किंग खान उन्हें बालकनी से एक झलक दे दें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शाहरुख के चाहने वाले उनके घर के बाहर घंटों इंतजार करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर भी पोस्ट किया गया जिसमें काफी फैंस लाइन से मन्नत के बाहर खड़े हैं।
 


 

मन्नत के बाहर बना त्योहार का माहौल
बैंडस्टैंड स्थित शाहरुख के बंगले के बाहर जैसे ही सूरज चढ़ा, वैसे ही माहौल और रौनक बढ़ती चली गई। लोग अपने हाथों में पोस्टर, बैनर और शाहरुख के नाम की तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं। इन सभी फैंस को उम्मीद है कि एक बार शाहरुख अपनी बालकनी पर आकर उन्हें अपने दीदार करा दें। कई फैंस ने शाहरुख के घर के बाहर से अपने-अपने फोन में रील बनाए। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

विज्ञापन

 



 

 

विज्ञापन

शाहरुख खान और उनका परिवार - फोटो : instagram/gaurikhan

हर ईद पर होती है ये परंपरा
शाहरुख खान चाहे ईद का मौका हो या उनका जन्मदिन, अपने फैन्स को बालकनी से हाथ हिलाकर शुभकामनाएं देने की परंपरा निभाते आए हैं। यही वजह है कि यह दिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। कई फैन्स ऐसे भी हैं जो साल भर बस इसी पल का इंतजार करते हैं और शाहरुख की एक मुस्कान या एक हाथ हिलाना उनके लिए सबसे बड़ी ईदी बन जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: पहले दिन अक्षय की सबसे ज्यादा कमाने वालीं फिल्में, 'हाउसफुल 5' को मिला कितना नंबर?

वर्क फ्रंट पर शाहरुख खान
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 2023 में आई डंकी थी, जिसमें वो तापसी पन्नु के साथ नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' है, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे, जिन्होंने 'पठान' में शाहरुख के साथ काम किया था। इससे पहले, फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष द्वारा किया जाना था, लेकिन बाद में सिद्धार्थ आनंद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें